नई दिल्ली, अगस्त 20 -- महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी यानी की जेन जी (Gen Z) ने राष्ट्रपिता के विचारों को सिर्फ प्रतीकों तक सीमित न रखकर उनके असली मूल्यों को सही मायनों में अपनाया और आत्मसात किया है। वहीं, दीपके ने कहा कि गांधी परिवार से मिला यह समर्थन इस बात का प्रमाण है कि उनका आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक था और आगे भी रहेगा। CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा, "गांधीजी की विचारधारा इस देश की आत्मा है। हमारा आंदोलन इसलिए सफल हुआ क्योंकि हम उनके बताए रास्ते पर चले। हमने यह साबित कर दिया कि बापू के विचार कभी मर नहीं सकते। इससे पहले हमारी तुलना नेपाल और बांग्लादेश से की जा रही थी, लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी ...