आगरा, अप्रैल 27 -- नगर निगम ने शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई दिशा देने के लिए एक अभिनव पहल करते हुए अपना आधिकारिक स्वच्छता मैस्कॉट (शुभंकर) 'कैप्टन क्लीन' लांच किया है। इसका उद्देश्य शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि कैप्टन क्लीन केवल एक प्रतीक मात्र नहीं, बल्कि यह हर उस जिम्मेदार नागरिक का प्रतिनिधित्व करता है, जो अपने शहर को साफ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह मैस्कॉट (शुभंकर) लोगों को कचरा पृथक्करण, साफ-सुथरी सड़कें, सतत जीवनशैली और सुंदर आगरा के संदेश को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। इस पहल के तहत 'कैप्टन क्लीन' शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों, स्कूलों, बाजारों और कॉलोनियों में जागरूकता अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.