देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून। गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून ने राज्य स्तरीय इंटर-कॉलेज मेडिकल क्विज प्रतियोगिता 'कैड्यूसियस कप' में प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा किया गया। इसमें राज्य भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया। गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज का प्रतिनिधित्व जसलीन कौर, नूरुज जुहा और कीर्तिका चौहान ने किया। टीम ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अपने उत्कृष्ट ज्ञान, क्लिनिकल समझ और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...