नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- भारतीय जनता पार्टी के विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विनय बिहारी ने अपनी पार्टी और सरकार के खिलाफ खुलकर बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव के समय पैसे बांटकर वोट लिया गया और अब कर्ज के बल पर विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने यह आशंका भी जताया कि इस बयान के लिए उन्हें नतीजा भुगतना पड़ सकता है लेकिन, गलत देखने पर बोलने का संस्कार पार्टी से मिला है। विनय बिहारी ने कहा कि भगवान श्रीराम की भूमि बक्सर का विकास ठीक से नहीं हुआ। उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव में कम वोटिंग और पार्ीट क विनय बिहारी पूर्वी चंपारण के लौरिया विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। वे भोजपुरी गीतों नामचीन लेखक भी हैं। बक्सर पहुंचे विधायक ने कहा कि इशारों में कहा कि बिहार में सरकार के पास विकास के लिए उचित फंड नहीं है। भगवा...