नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) के 10 में सात राज्यसभा सदस्य बीजेपी में शामिल होने का एलान किया है। इनमें एक नाम स्वाति मालीवाल का भी है जिनकी बीते काफी समय से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से नाराजगी जगजाहिर है। पार्टी से अलग होने के फैसले पर स्वाति ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने एकबार फिर केजरीवाल के आवास पर कथित मारपीट के मामले का भी जिक्र किया। स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा 'साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। आरटीआई आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया। जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार ...