एएनआई, मई 15 -- दिल्ली कथित आबकारी घोटाला केस में हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा खुद को सुनवाई से अलग कर केस दूसरी बेंच को सौंपे जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अति उत्साहित है। उसने इसे बड़ी कानूनी और नैतिक जीत बताया है। पार्टी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने लंबे समय से निष्पक्ष सुनवाई को लेकर जो सवाल उठाए थे, अब उनका पक्ष सही साबित हुआ है। इससे पहले गुरुवार को हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मा ने आबकारी घोटाला मामले को अन्य बेंच में ट्रांसफर करने से पहले केजरीवाल और अन्य आप नेताओं पर अवमानना की कार्यवाही के आदेश दिए। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह कदम किसी दबाव या पीछे हटने की वजह से नहीं है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए है। उन्होंने कहा कि च...