नई दिल्ली, जून 19 -- भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा है। टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम नए संयोजन के साथ उतर सकती है। वहीं भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि केएल राहुल को तीसरे वनडे में बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा ऊपर भेजना चाहिए, जिससे उनके टैलेंट का पूरा फायदा उठाया जा सके। उन्होंने कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट द्वारा उन्हें छठे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।स्क्वॉड की गहराई परखनी चाहिए श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''अगर वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा है तो ये केएल राहुल और टीम के लिए अच्छा नहीं है। मेरे हिसाब से उसे नंबर चार या ज्...