'केंद्रीय विद्यालय संचालन तक अनशन रहेगा जारी'
अल्मोड़ा, अप्रैल 12 -- द्वाराहाट, संवाददाता। दो वर्ष पूर्व स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के संचालन की मांग को लेकर त्रिमूर्ति चौक पर क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। अनशन के दूसरे दिन भाजपा नेता उमेश भट्ट और पूर्व सैनिक बसन्त लाल साह धरने पर बैठे। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि विद्यालय स्वीकृत होने के बावजूद दो वर्षों में इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। शासन-प्रशासन से किए गए पत्राचार की जानकारी भी आमजन को दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया में हीलाहवाली के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि द्वाराहाट के साथ स्वीकृत कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय का संचालन जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है, जबकि द्वाराहाट अब तक इससे वंचित है। अनशन स्थल पर पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.