नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- भगवान श्री कृष्ण पर दिए विवादित बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई दी है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा है कि वे भगवान कृष्ण पर भाव में बोल गए और साथ ही यह भी कहा है कि उनसे चूक हो जाती है। शास्त्री ने कथा सुनाते समय भगवान राम की तुलना कृष्ण से की थी लेकिन जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उसपर विवाद खड़ा हो गया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा 'एक वीडियो जो हमने भाव में विहवल होकर भावपूर्ण उलाहना श्री ठाकुर जी को दिया था कि हमारे राम जी सीधे हैं और ठाकुर जी टेढ़े हैं। इसपर बहुत लोगों ने अर्थ का अनर्थ निकाल कर बहुत जगहों पर अनर्गल प्रलाप प्रारंभ किया।' यह भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री का रक्षाबंधन पर बहनों को वचन, बोले- लव जिहाद नहीं होने देंगेऔर क्या-क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?...