लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। 'कृषि पर क्षेत्रीय सम्मेलन' (जोनल कॉन्फ्रेंस ऑन एग्रीकल्चर) का आयोजन आगामी 17 अप्रैल को लखनऊ में होगा। यह जानकारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तरी क्षेत्र के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख राज्यों के कृषि मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे। श्री शाही ने कहा कि वर्तमान में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से कृषि उत्पादकता को बढ़ाना, किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करना और कृषि क्षेत्र का सत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.