'कूद' से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा
लखनऊ, अप्रैल 3 -- हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म 'कूद' के जरिए देश में कम्यूट फिल्मों के दौर की शुरूआत कर दी है। वह फिल्म के अभिनेता और निर्माता हैं। इस संबंध में शुक्रवार को गोमती नगर में नीलेश मिसरा ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि कम्यूट फिल्म नामक एक नई विधा को शुरू किया है। इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना है जिसे व्यक्ति मेट्रो, टैक्सी या बस में सफर करते देख सके। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि आम आदमी घर से कार्यस्थल तक औसतन 50 मिनट का सफर करता है, ऐसे में इस फिल्म को उसी अवधि को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नीलेश मिसरा का कहना है कि फिल्म में दो अजनबियों की कहानी को दिखाया गया है जो कि एक ही समय, एक ही पुल पर जान देने पहुंचते हैं। फिल्म के सभी दृश्यों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.