नई दिल्ली, मई 6 -- दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के हेड कोच हेमांग बदानी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में मिली आठ विकेट की करारी शिकस्त के बाद कहा कि टीम को मौजूदा स्थिति से उबरने के लिए सामूहिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करना होगा और अब हर मुकाबला लगभग नॉकआउट जैसा हो गया है। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में 12 ओवर में 69 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे। टीम ने हालांकि खराब शुरुआत से उबरते हुए सात विकेट पर 155 रन बनाए, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन की 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की पारी की बदौलत 17.3 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार से टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। टीम को इसके लिए अपने बचे हुए चारों मैच में जीत दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.