'कुर्सी लाने को कह रही थीं सोनिया गांधी', 'वंदे मातरम' पर गरमाई सियासत तो कांग्रेस ने दिया जवाब
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- लाल किले की प्राचीर पर शनिवार को पहली बार पूरा वंदे मातरम् गाया गया। अन्य सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् का पूरा गायन हुआ। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम में वंदे मातरम् के गायन के दौरान कांग्रेस नेताओं के एक कथित वीडियो को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज इंदिरा भवन में इसका पूर्ण संस्करण गाया गया। भाजपा नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों पर रमेश ने कहा कि गीत के पूर्ण संस्करण के गायन को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे और सोनिया गांधी उनके लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं। जयराम रमेश ने कहा कि 28 अक्तूबर, 1937 को कलकत्ता में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, जवाहरलाल नेहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.