'कुरुक्षेत्र जैसी लड़ाई होगी', सीएम रेवंत रेड्डी के खिलाफ बगावत के सुर.मंत्री-विधायक लगा रहे ये आरोप
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- तेलंगाना में सत्ताधारी कांग्रेस के अंदर चल रहा विवाद अब और बढ़ गया है। राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस के अंदर से ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और उनकी आलोचना हो रही है। राज्य की मंत्री कोंडा सुरेखा के बाद अब मुनुगोड़े के विधायक राजगोपाल रेड्डी ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। राजगोपाल रेड्डी ने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी सरकार सरकारी फंड बांटने में उनके इलाके के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके इलाके का फंड रोका गया तो यहां एक और 'कुरुक्षेत्र' जैसी लड़ाई शुरू हो सकती है।'कुरुक्षेत्र' जैसी लड़ाई के निर्देश! तेलंगाना कांग्रेस में चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। वहीं, एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी राजगोपाल रेड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.