सुलतानपुर, मई 2 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने 12 साल पुराने एक मामले में प्रख्यात कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास सहित दिल्ली सरकार के दो पूर्व मंत्रियों को समन भेजकर 15 मई को तलब किया है। यह मामला 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) के उल्लंघन से जुड़ा है।कुमार विश्वास पर क्या है आरोप स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि अदालत ने शुक्रवार को वर्ष 2014 से जुड़े इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सभी आरोपियों को समन जारी किया है। उन्होंने बताया कि यह मामला 6 मई 2014 का है, जब कुमार विश्वास अमेठी लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी थे। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन कोतवाल मोहम्मद हमीद ने कुमार विश्वास को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.