भोपाल, मई 21 -- मिस पुणे रह चुकी ट्विशा शर्मा केस में अब एक कथित ऑडियो सामने आने से विवाद और गहरा गया है। इस ऑडियो में कथित तौर पर ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरि बाला सिंह और ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा के बीच तीखी बहस हो रही है। वायरल हो रहे इस ऑडियो में सास कथित तौर पर ट्विशा के चरित्र, शादी से पहले के रिश्तों और वैवाहिक जीवन पर सनसनीखेज आरोप लगा रही है। कथित ऑडियो में गिरिबाला सिंह यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि शादी से पहले ट्विशा के अतीत और उसके अन्य पुरुषों से संबंधों के बारे में पूछना गलत नहीं था। वह कथित तौर पर कहती हैं कि 'प्रॉमिसक्युटी (एक से अधिक संबंध रखना) आदत हो सकती है।' ऑडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि उन्होंने ग्वालियर के रेशमपुरा इलाके में काम किया है और वहां 'वेश्याओं के साथ काम किया' है। बातचीत के दौरान कथित तौ...