नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। अक्षय एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ मिलकर फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में अब अक्षय की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। तो चलिए देखते हैं 'भूत बंगला' के ट्रोलर को लेकर कैसा रहा लोगों का रिएक्शन...'भूत बंगला' का ट्रेलर देख इस बात से नाराज हुए फैंस अक्षय कुमार, परेश रावल स्टारर 'भूत बंगला' का ट्रेलर आज यानी 6 अप्रैल को रिलीज हुआ है। 'भूत बंगला' के ट्रेलर में जहां कुछ फैंस अक्षय को एक बार फिर अपने बेहतरीन अंदाज में देखकर खुश थे, वहीं कई लोगो...