नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- फ्लाईदुबई की उड़ान में 30 सितंबर को हुई घटना के कई हफ्ते बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने उस खौफनाक पल को याद किया है, जब ओमान के को-पायलट ने कॉकपिट में उन पर हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मच्छार का संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में इलाज चल रहा है। वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और उस घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। मच्छार ने स्काई न्यूज अरेबिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि हमले के दौरान एक पल ऐसा आया, जब उन्हें लगा कि वह जिंदा नहीं बच पाएंगे। उस समय उन्होंने खुद से कहा कि स्मित कुछ करो, तुम इस तरह मर नहीं सकते। अगर उसी वक्त कुछ नहीं किया गया, तो हालात और बिगड़ सकते थे। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान आपके साथ हुई हिंसा? शिकायत के लिए पोर्टल लॉन्च स्मित मच्छार ने विमान को ...