'किस्मत कहां ले आई', जहां से BTech करना चाहता था, वहीं बना सिक्योरिटी गार्ड, नौजवान लड़के का इमोश्नल वीडियो वायरल
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- सोशल मीडिया पर एक नौजवान सिक्योरिटी गार्ड का इमोश्नल करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिस कॉलेज में वह कभी BTech में दाखिला लेकर पढ़ाई करने का सपना लेकर पहुंचा था, आज उसी कॉलेज में वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है। पैसों की तंगी ने उसे अपने ख्वाबों को भूलकर पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड बताता है कि कैसे वह भी उसी कैंपस में हायर एजुकेशन के सपने लेकर आया था, लेकिन पैसे की तंगी ने उसकी जिंदगी पूरी तरह पलट कर रख दी। यह पोस्ट इंस्टाग्राम यूजर साहिल ने शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था, "जिस कॉलेज में पढ़ने के लिए आए थे, आज वही गार्ड की नौकरी कर रहे हैं।" वीडियो में, साहिल को कॉलेज में एक युवा सिक्योरिटी गार्ड से बात करते हुए देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.