लखनऊ, जनवरी 23 -- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंडल दो में एसआईआर को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। डिप्टी सीएम के साथ वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने ड्राफ्ट सूची से छूट गए नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म भरवाए। लोगों को संशोधन त्रुटियों के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ऐसा तब कहा जब विपक्ष द्वारा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान में चेतन सिंह बिष्ट,मान सिंह, महेंद्र लोधी, सचिन वैश्य आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.