नई दिल्ली, मई 14 -- एक्टर विजयंत कोहली जो हाल ही में सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन में कुकरेजा का किरदार निभाते नजर आए, उन्होंने शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। विजयंत शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी नजर आए थे। उन्होंने बताया कि एक बार वो मन्नत में पार्टी कर रहे थे। उन्होंने शाहरुख खान को बताया कि उनकी बेटी उनकी (शाहरुख खान) बहुत बड़ी फैन है। तब शाहरुख ने पूछा कि क्या उनकी बेटी को अभी फेस टाइम कर सकते हैं। वो बेटी को वीडियो कॉल करने ही जा रहे थे कि किंग खान ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। शाहरुख खान ने उन्हें कहा कि किसी भी महिला को डायरेक्ट वीडियो कॉल नहीं करना चाहिए। उन्हें पहले पूछना चाहिए कि क्या वो अभी वीडियो कॉल करने में सहज हैं या नहीं।विजयंत कोहली की बेटी से शाहरुख ने की बात ए...