नई दिल्ली, जुलाई 29 -- आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं जो बीते 23 सालों से कहां है, इस बारे में कोई भी जानकारी पब्लिक में नहीं है। एक्टर ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। पर एक दिन अचानक ये एक्टर कहीं गायब हो गया। 16 सालों से एक्ट्रेस सोमी अली इनकी तलाश में लगी हैं, लेकिन अबतक उनके हाथ भी कुछ नहीं लगा है। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम है राज किरण।26 साल की उम्र में किया था एक्टिंग डेब्यू राज किरण 80 के दशक का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 26 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया। राज किरण की पहली फिल्म थी 'कागज़ की नांव' । इसके बाद एक्टर को एक-एक करके कई फिल्में मिलती रहीं। साल 1980 उनके लिए बहुत खास साबित हुआ। उस साल 1980 में राज किरण की 'कर्ज़' समेत कुल 8 फिल्में रिलीज हुईं। यह भी पढ़ें- सलमा...