रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने गेहूं का समर्थन मूल्य कम से कम 3200 रुपये प्रति कुंतल तय करने की मांग की। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं के मूल्य में केवल 6.6 प्रतिशत की वृद्धि की, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 6.9 प्रतिशत और व्यावसायिक सिलेंडर में 17.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी गई है, जो प्राथमिकताओं के असंतुलन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक ओर विधानसभा सत्र में पूर्व विधायकों की पेंशन में 33 प्रतिशत की वृद्धि की गई, वहीं दूसरी ओर किसानों की लागत बढ़ने और आय घटने के बावजूद उन्हें पर्याप्त राहत नहीं दी जा रही है। हाल ही में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए...