मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानिकपुर में रविवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि आंधी-ओलावृष्टि से तैयार गेहूं, मक्का तथा दलहन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने सरकार से मुआवजा की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर 30 मार्च को प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व मुखिया भिखारी प्रसाद यादव, जगदीश प्रसाद गुप्ता, शिवजी प्रसाद, चंद्रभानू प्रसाद, जनक ठाकुर, प्रो. लक्ष्मीकांत, रामनंदन प्रसाद, त्रिभुवन राम, अशर्फी राय, जयव्रत प्रकाश, सुरेंद्र पासवान, रहमान अंसारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...