रुद्रपुर, जून 3 -- पंतनगर। राज्य किसान आयोग की बैठक में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय राज्य के किसानों की जरूरत के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की आपूर्ति करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य की बीज आवश्यकता से विश्वविद्यालय को समय पर अवगत कराया जाए तो मांग के अनुसार बीज उपलब्ध कराए जा सकते हैं। कुलपति ने राज्य के दोनों कृषि विश्वविद्यालयों और विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा, शोध और कृषि विकास के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- देश-दुनिया के दिग्गज पंतनगर में करेंगे मंथन : कुलपति बैठक में कृषि निदेशक दिनेश कुमार ने कुलपति का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान ...