'किताबों में 40 फीसदी कमीशन खा रही दिल्ली सरकार'; AAP का एक और बड़ा आरोप
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर एक और बड़ा आरोप लगा दिया है। पार्टी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मुफ्त में मिलने वाली किताबों पर भ्रष्टाचार का दावा किया है और सरकार पर कमीशन खाने का आरोप लगाया है। पार्टी के दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है सरकारी स्कूलों में सेशन शुरू होने के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं दी गई। जो किताब दी गई, वह एनसीईआरटी की किताब मल्हार है जो किसी भी दुकान पर 65 रुपए में उपलब्ध है। सरकार ने इस किताब को टेंडर देकर छपवाया। सौरभ भारद्वाज का दावा है कि बाजार में बेहतर पेपर क्वालिटी और बड़े प्रिंट साइज वाली किताब 65 रुपए में मिल रही है, जिसमें दुकानदार से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर तक का कमीशन शामिल है। वहीं, सरकारी स्कूलों के बच्चों को घटिया क्वालिटी की किताबें देकर शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.