नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भगव रंग की ड्रेस को लेकर भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने कड़ी चेतावनी जारी की है। दिल्ली के पटपड़गंज से विधायक नेगी ने कहा है कि जानबूझकर सनातन को बदनाम करने के लिए इस तरह के कपड़े पहने जाते हैं। नेगी इसके साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जब तक गाने से सीन को हटाया नहीं जाता तब तक विरोध जारी रखा जाएगा। भाजपा विधायक ने कहा 'बार-बार एक ही गलती सनातन को बदनाम करने के लिए। भगवा हमारे सनातन का प्रतीक है और बार-बार वो ही ये खान ब्रदर्स खान लोग हैं ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं। तीन साल पहले भी जब पठान फिल्म आई उसमें दीपिका जी को जो बिकिनी पहनवाई तो उसके बाद उसपर बवाल हुआ और रोक लगी। और इसी प्रकार जो अब नई फिल्म आ रही है शाहरु...