प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- काशी-तमिल संगमम् के तहत 200 श्रद्धालुओं का चौथा जत्था बुधवार को संगम पहुंचा। जहां वीआईपी घाट पर तमिल मेहमानों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया। महापौर गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने पुष्प वर्षा कर मेहमानों की आवभगत की। समारोह में महापौर ने टीम लीडर को स्मृति चिह्न और गंगाजल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। महापौर ने कहा कि काशी तमिल संगमम् यात्रा उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक दूरी मिटाने का माध्यम है, जिसने देश की साझा परम्पराओं को फिर से जीवंत किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह यात्रा दोनों क्षेत्रों के बीच आध्यात्मिक-सांस्कृतिक एकता का सेतु बन चुकी है। क्षेत्रीय अभिलेखागार एवं राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय की ओर से लगाई गई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.