वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सब्जी फसलों के पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी पॉवर) बढ़ाने के लिए शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने सूक्ष्मजीव आधारित जैव नियंत्रक एजेंट (जैविक कवकनाशी) 'काशी एक्टिनो गार्ड' विकसित किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से इसका ऑल इंडिया ट्रायल चल रहा है।

रासायनिक खादों के बढ़ते उपयोग से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता कमजोर हो रही है रासायनिक खादों के बढ़ते उपयोग से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता कमजोर हो रही है। इसका खासा असर फसलों की पैदावार पर पड़ रहा है। पौधों में अनेक तरह के रोग पनपते हैं। उनसे बचाव के लिए आईआईवीआर में विकसित काशी एक्टिनो गार्ड मददगार होगा। संस्थान के वैज्ञानिक और शोधकर्ता अनुराग चौरसिया ने बताया कि यह मृदा मित्र एक्टिनो माइसिटी जीवाणु से बनाया गया ह...