'काशी अभिमान' के उत्पादन-विपणन के लिए नागपुर से समझौता
वाराणसी, मई 15 -- जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने टमाटर की उन्नत प्रजाति 'काशी अभिमान' के अनुसंधान, उत्पादन और विपणन के लिए नागपुर की संस्था रियल एग्री क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड से समझौता किया है। इसके तहत संकर प्रजाति की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ाई जाएगी। समझौते पर संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार और रियल एग्री क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के विपणन-विक्रय प्रमुख (उत्तर विभाग) अरविंद कृष्णावत ने हस्ताक्षर किया। नागपुर की संस्था का स्वागत करते हुए निदेशक ने 'काशी अभिमान' की विशेषताओं और व्यावसायिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। बताया कि यह प्रजाति निर्धारक वृद्धि प्रकृति वाला है। इसके फल गहरे लाल रंग और सख्त बनावट वाले होते हैं। यह भी पढ़ें- भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने टमाटर की उन्नत प्रजाति 'काशी अभिमान' के अनुसंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.