'कारगिल के वीरों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता'
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। माधोपुर सुस्ता के शहीद प्रमोद को कारगिल विजय दिवस पर याद किया गया। रविवार को उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीद प्रमोद ग्रुप ऑफ एजुकेशन के तहत संचालित बीएड, नर्सिंग, आईटीआई, हायर एजुकेशन के सभी छात्र-छात्राओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। निदेशक श्यामनंदन कुमार यादव ने कहा कि कारगिल के वीरों का सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। शहीद प्रमोद जैसे वीर सपूतों का बलिदान हमारे युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा।श्रद्धांजलि सभा में प्रभारी प्राचार्य रितेश कुमार, प्रो. प्रशांत कुमार, गौतम कुमार, संजय कुमार सिंह, राजीव रंजन, दीपक कुमार, पूजा कुमारी, दिव्या पटेल, डॉ. बेबी कुमारी, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. तेजस्वी यदुवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.