कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। तंजीम खुद्दाम आजमी ने हज बांसमंडी के खुद्दाम सरदार अहमद खान व हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 में जाने वाले जायरीन (यात्रियों) के लिए हज की तीसरी व अंतिम किस्त की रकम घोषित कर दी है। लखनऊ एयरपोर्ट से जाने वाले जायरीन को 31 मार्च 2026 तक 75250 रुपये जमा करना होंगे। इस तरह हज पर जाने में कुल खर्च 3,52,550 रुपये देने होंगे। जिन लोगों ने कुर्बानी की बुकिंग की है उन्हें 17,280 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...