नई दिल्ली, मई 21 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान 'हृदय माछे काबा, नयने मदीना' वाला गाना गाकर वायरल हुईं तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष की गर्दन काटने पर एक करोड़ का इनाम रखे जाने से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आग बबूला हो गए हैं। इन दिनों पश्चिमी यूपी में पदयात्रा निकाल रहे संजय सिंह ने अपनी गर्दन आगे कर दी और कहा कि जिसने मां का दूध पिया हो, उनका सिर काटकर दिखाए। संजय सिंह ने भाजपा नेता की ओर से किए गए इस ऐलान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जोरदार हमला किया। बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। उन्होंने भगवान शिव का अपमान करने का आरोप लगाते हुए यह घोषणा की ...