कौशाम्बी, जून 4 -- जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने गुरुवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिषद भरवारी पल्हाना स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गोवंशों को गुड़ खिलाया। गोशाला परिसर में उन्होंने पौधरोपण करते हुए पशुओं के रखरखाव और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को गोवंशों के बेहतर संरक्षण और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं कहा कि गोशाला परिसर में पर्याप्त पौधरोपण कराएं, जिससे गोवंशों को आने वाले समय में छाया मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले सके। इस मौके पर नगरपालिका परिषद भरवारी अध्यक्ष कविता पासी, नगरपालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, सीडीओ विनोद राम त्रि...