'कानून की सुरक्षा के लिए है एससी-एसटी एक्ट'
दरभंगा, सितम्बर 26 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को बहादुरपुर प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित जनप्रतिनिधि सभागार में कार्यक्रम प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में हुई। श्री आलम ने कहा कि यह कानून सुरक्षा के लिए है, किसी से बदला लेने या किसी निर्दोष को फंसाने के लिए नहीं। इस कानून का दुरुपयोग भी नहीं होना चाहिए, क्योंकि एक भी झूठा मामला इस पूरे समाज की न्याय की लड़ाई को कमजोर कर देता है। हमें पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ न्याय की मांग करनी है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जिन्नि सौरभ ने कहा कि सभी विकास मित्रों से अपील करती हूं कि आप समाज के सजग प्रहरी हैं। अपने-अपने गांवों और पंचायतों में जाकर लोगों को इस कानून के प्रति जागरूक करें। यदि कहीं कोई व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.