भोपाल, फरवरी 9 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता तौकीर निजामी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। निजामी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमें उन्होंने मुसलमानों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही हैं। उन्होंने एआईएमआईएम को ही मुसलमानों के हक की एकमात्र जगह बताया। वायरल वीडियो में तौकीर निजामी मुसलमानों को तीन तरह का बता रहे हैं, एक वो जो 'जूते चाटता' है तो दूसरा वो जो कि 'जूते खाता' है जबकि तीसरा मुसलमान वो जो कि 'जूते मारता' है। वायरल वीडियो में निजामी एक सभा को संबोधित करते हुए मंच से कहते हैं कि निजामी ने मंच से कहा कि कहा कि 'जूते चाटने वाला मुसलमान कांग्रेस में मिलता है, जूते खाने वाला बीजेपी में और जो 'जूता मारना' जानता है, वह सिर्फ मजलिस (ऑल इंडिया मजलिस-...