'कांग्रेस मजबूत होती तो भाजपा 2024 में नहीं जीतती'
नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- बैष्णबनगर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि अगर कांग्रेस मजबूत पार्टी होती, तो 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा फिर सत्ता में नहीं आती। मालदा में चुनावी रैली में ममता ने कहा कि टीएमसी, कांग्रेस और सीपीआई (एम) इंडिया गठबंधन में हैं, लेकिन राज्य में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि कांग्रेस ने सीपीआई के साथ मिलकर उन्हें दरकिनार कर दिया था। कहा कि अब भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई सभी आपस में मिले हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.