काशीपुर, दिसम्बर 10 -- काशीपुर। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों की एक बैठक बुधवार को डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में हुई। इसमें रैली के लिए नियुक्त विधानसभा पर्यवेक्षक अनुपम शर्मा ने कहा कि देश में पहली चोरी तब हुई जब केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया। पहले चुनाव आयुक्त का चयन एक पारदर्शी एवं संतुलित प्रणाली के तहत होता था, लेकिन अब सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र की स्वतंत्रता व निष्पक्षता पर गंभीर प्रहार किया है। कहा कि 14 दिसंबर की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में काशीपुर से 115 गाड़ियों में सवार होकर कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। सभी कार्यकर्ता एक जगह एकत्र होकर दिल्ली जाएंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.