सीतामढ़ी, मई 1 -- पुपरी, एक संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के पार्टी कार्यालय स्वराज आश्रम पुपरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार काजू, पूर्व प्रवक्ता मनोज सिंह, धीरज सिंह ने पार्टी कार्यालय भवन की जीर्णशीर्ण स्थिति का निरीक्षण किया।कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोतिउर रहमान, रामू मिश्र, सीता प्रसाद, हरि दास, राम प्रवेश राय, उमाशंकर चौधरी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कार्यालय भवन की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। जिलाध्यक्ष ने भवन की जर्जरता पर कहा कि अतिक्रमण मुक्त कराते हुए घेराबन्दी कराने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- हरेंद्र उक्रांद के जिलाध्यक्ष और संतोष महामंत्री बने उन्होंने कहा कि पुनः पार्टी कार्य...