'कस्तूरी' ने फिर पुलिसकर्मी से 25 लाख ठगे
वाराणसी, अगस्त 4 -- शिवपुर, संवाद। कस्तूरी रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों पर सोमवार को फ्रॉड का एक और केस दर्ज हुआ। अबकी शिवपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी कन्हैया लाल गोंड ने रिपोर्ट लिखाई है। उनका आरोप है कि मकान दिलाने के नाम पर उन्हें 25 लाख रुपये का चूना लगाया गया। आरोपियों पर एससी/एसटी धारा भी लगाई गई। बता दें कि कंपनी के खिलाफ 15-16 मामले दर्ज हो चुके हैं। सर्वाधिक पीड़ित पुलिसकर्मी हैं। पुलिस महकमे ने इसे गंभीरता से लिया है। एसीपी अपूर्व पांडेय मामले की जांच करेंगे। शिवपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी कन्हैया लाल गोंड सुल्तानपुर गांव (मऊ) रहने वाले हैं। बताया कि अशोक विहार कॉलोनी (पहड़िया) में उनकी मुलाकात गौरव गुप्त से हुई। उसने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया। बताया कि नदेसर में उसके मित्र का ऑलीशान मकान बिकाऊ है। अगले दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.