'कश्मीर का कोई ऐसा कब्रिस्तान नहीं जहां पाकिस्तानी आतंकी.' हिजबुल कमांडर का बड़ा कबूलनामा
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक कमांडर ने पाकिस्तान की करतूतों को लेकर ऑन कैमरा एक बड़ा कबूलनामा दिया है। दरअसल हाल ही में हिजबुल के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशीर खान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आतंकी कैमरे के सामने यह कबूल करता नजर आ रहा है कि पाकिस्तान के कोने-कोने से आए आतंकवादियों ने कश्मीर में दहशत मचाने की कोशिश की और वहां सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए। शमशीर खान ने खुलेआम कबूला कि कश्मीर का कोई भी कब्रिस्तान ऐसा नहीं बचा है, जहां पाकिस्तानी आतंकियों के शव दफन न हों। बीते जुलाई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फरबाद में आयोजित जमात-ए-इस्लामी की एक सभा को संबोधित करते हुए शमशीर खान ने कहा, "लोलाब और कुपवाड़ा से लेकर कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा एक भी कब्रिस्तान नहीं है जहां पाकिस्तानी आतंकवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.