इंदौर, सितम्बर 3 -- इंदौर में खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताकर रौब जमाने वाले 28 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर मकान पर 'IAS RAJ SONI - District Collector' की फर्जी नेम प्लेट तक लगा रखी थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद जब उससे पदस्थापना और IAS अधिकारी होने के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ में उसने अपना वास्तविक नाम हिमांशु पांचाल बताया।2 सितंबर को मिली सूचना के बाद ऐक्शन थाना लसूड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमेक्स सिटी-1 स्थित मकान नंबर 1565-ए, शुभ आंगन प्रीमियम में रहने वाला युवक खुद को IAS अधिकारी बताता है। उसकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी को पुलिस ने गंभीरता से लिया। आरोपी आईएएस अधिकारी होने का प्रभाव दिखाकर लोगों पर रौब जमाता था।खुद को राज सोनी, जिला कले...