अल्मोड़ा, मई 8 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन शाखा अल्मोड़ा की बैठक हुई। शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित लोनिवि में हुई बैठक की अध्यक्षता ललित मोहन भट्ट और संचालन महेंद्र गुसाईं ने किया। इस दौरान एसोसिएशन की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। बैठक से पूर्व अध्यक्ष रहे स्व पुष्कर सिंह भैसोड़ा के निधन के बाद आगे की जिम्मेदारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट को दी गई। पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी और संरक्षक पीएस बोरा, जिला मंत्री धीरेंद्र कुमार पाठक मौजूद रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कार्मिकों की न्यायोचित मांगों के निराकरण के लिए सभी एकजुट होंगे। यह भी पढ़ें- ललित बने मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई के अध्यक्ष कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.