-कराईकेला मेंचचेरे भाई किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म
चक्रधरपुर, जून 19 -- बंदगांव। जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में रिश्ते को तार-तार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। एक चचेरे भाई ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय आरोपी डुबरू गगाराई ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। इसके बाद डरी-सहमी पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने तुरंत कराईकेला थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्यारे हसन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और छापेमारी कर आरोपी डुबरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.