सीतामढ़ी, मार्च 8 -- सीतामढ़ी। नगरपालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैद्धांतिक मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को आपदा के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल का मुख्य विषय अगलगी से होने वाले खतरे व विद्युत स्पर्षाघात से बचाव के बारे में जानकारी देना था। आपदा प्रशिक्षक नित्यानंद सिंह की देखरेख में बच्चों द्वारा की गई। अगलगी में फंसे बच्चों को बाहर कैसे निकाले की मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया। अगर शरीर में आग लग गई हो तो मॉक ड्रिल रुको, लेटो और लुढ़को का अभ्यास कराया गया।साथ ही बच्चों को बिजली के प्रतीक चिन्ह के बारे में जानकारी दी गई। गीले हाथ से बिजली के स्विच या उपकरण न छुए, बिजली के खंभे या ट्रांसफॉर्मर के पास न खेलें, किसी को करंट लग जाए तो उसे सीधे हाथ से न छुएं, पहले बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.