नई दिल्ली, मार्च 21 -- फिल्ममेकर करण जौहर की साल 2001 की रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' दर्शकों की ऑल टाइम फेवरेट मूवीज की लिस्ट में शामिल है। मल्टी स्टारर इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान जैसे कलाकर लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। ऐसे में अब पिछले कुछ वक्त से 'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल को लेकर चल रही हैं। इन अटकलों पर बात करते हुए करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?'K3G 2' बनाने पर बोले करण जौहर करण जौहर ने 'द राइट एंगल' के लिए 'ऑन कॉल विद सोनल कालरा' में बात करते हुए, 'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल का सच बताया है। उन्होंने कहा कि 'K3G 2' बनाने का या अपने ड्रीम पीरियड ड्रामा 'तख्त' पर दो...