नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- पश्चिम बंगाल के कई जिलों में ईसाई समुदाय के खिलाफ लगातार हो रहे हमलों और प्रार्थना सभाओं में तोड़फोड़ के बाद मसीही समाज ने सुरक्षा कारणों से घरों में होने वाली प्रार्थना सभाओं और पादरियों के दौरों को स्थगित कर दिया है। ताजा मामला हावड़ा के उलुबेरिया का है, जहां एक घर में चल रही प्रार्थना सभा पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। इसके अलावा पूर्व बर्धमान में अंतिम संस्कार रोकने और दक्षिण 24 परगना के सुभाषग्राम में निर्माणाधीन चर्च में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं।कब और कैसे शुरू हुआ बवाल? 23 अगस्त को उलुबेरिया में किराए के एक घर में रविवार की प्रार्थना सभा चल रही थी, जहां करीब 60 पुरुष और महिलाएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सोनुआ के एस.एस. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस दोपहर करीब 3 बजे न...