आगरा, अप्रैल 17 -- अलग-अलग धर्म से जुड़े चार दोस्तों की सच्ची कहानी पर आधारित शॉर्ट फिल्म 'कफन' आरए मूवीज के बैनर तले बन रही है, जो इंसानियत का संदेश देगी। जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कृपाशंकर जी ने गणेश पूजन कर मुहूर्त किया। निर्माता रंजीत सामा ने बताया कि फिल्म में चार दोस्त धर्म के रंग पर चर्चा करते हैं। डॉ. वसुन्धरा भी मौजूद रहीं। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, विजय शिवहरे, प्रशांत पौनिया, बाबू भाई, संजय गोयल, मयंक जैन, संजय जटाना, अनिल लाल, अजय शर्मा, महेश धाकड़, सूरज तिवारी, अवधेश रावत, गिर्राज बंसल, अरविन्द शर्मा, राजेन्द्र, नीरज तिवारी, रितेश, रोहित डंडौतिया, जय गुप्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...