नई दिल्ली, मई 21 -- कपिव देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने लंदन में आयोजित फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो वायरल हो रहा, जो किसी होटल के बिल जैसा है। वायरल बिल के आधार पर दावा किया जा रहा कि भारतीय टीम ने 1983 में चैंपियन बनाने के बाद रात को पार्टी के लिए काफी शराब और सिगरेट खरीदी थी। हालांकि, कीर्ति आजाद ने दावे को खारिज कर दिया है। 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने वायरल बिल को फेक करार दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत की ओर से तीन मैच खेले थे।किस होटल में मनाया गया था जश्न? नकली बिल पर ग्रोसवेनर होटल लिखा है और उसमें कई चीजें खरदीने का जिक्र है। खरीदी गई चीजों में व्हिस्की, बीयर, सिगरेट और ऐशट्रे शामिल हैं। टेबल 'इंडियन क्रिकेट टीम' क...