नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Crude Oil Price: लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा तेल टैंकरों पर किए गए हमलों ने मध्य पूर्व संघर्ष के एक नए मोर्चे को खोल दिया है, जिससे तेल की कीमतें इस सप्ताह बड़ी छलांग लगाने की ओर हैं। ब्रेंट क्रूड मई के बाद पहली बार 100 डॉलर के स्तर को पार किया है। गुरुवार को एक झटके में 6.62 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया। जबकि, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर स्थिर बना हुआ है और यह इस सप्ताह अभी तक लगभग 12 प्रतिशत चढ़ चुका है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चा तेल 120 डॉलर तक पहुंच सकता है।ट्रंप की ईरान और हूतियों को चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया है कि अगर लाल सागर में जहाजरानी पर और हमले होते हैं तो अमेरिका ईरान और हूती दोनों को बड़ी सजा देगा। उन्होंने एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में...